झारखंड: 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी,  आर्ट्स में 82.53 प्रतिशत बच्चे पास

झारखंड: 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी,  आर्ट्स में 82.53 प्रतिशत बच्चे पास

रांची (महामीडिया) झारखंड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज शाम पांच बजे जारी कर दिया गया I इस बार कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया गयाl जैक सभागार में शाम पांच बजे रिजल्ट की घोषणा की गईI  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने जानकारी दी थी कि रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी पूरी कर ली गई हैI  2.35 लाख परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थीI
झारखण्ड बोर्ड के नियमों के अनुसार यदि किसी छात्र को किसी विषय में 75 फीसदी या अधिक अंक प्राप्त होते हैं तो उसे उस विषय में डिस्टिंक्शन माना जाता है. जिस विषय में डिस्टिंक्शन मार्क्स आते हैंI  आमतौर पर माना जाता है कि छात्र की पकड़ उस विषय में अच्छी है या इस विषय के लिए उनसे अन्य विषयों की अपेक्षा बेहतर तैयारी की थीI  
टॉप-10 में रांची के इंटर कॉलेजों का दबदबा रहाI  टॉप-10 में 16 विद्यार्थी हैं, जिसमें 13 रांची की हैंI 419 नंबर के साथ पहले स्थान पर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की छात्रा रहीI  418 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रांची वीमेंस कॉलेज और उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की एक-एक छात्रा रहीI
 

सम्बंधित ख़बरें