
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित
नई दिल्ली (महामीडिया) झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया। इसके साथ ही झारखंड बोर्ड से 10वी की परीक्षा देने वाले 3.87 लाख छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट्स हैंग हो गई हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 75.01 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 385144 स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी जिसमें से 288928 बच्चे पास हुए हैं।