धरती की ओर बढ़ रहा है एक बड़ा उल्कापिंड

धरती की ओर बढ़ रहा है एक बड़ा उल्कापिंड

नईदिल्ली [ महामीडिया]  समय समय पर धूमकेतु धरती के लिए खतरा बनते हैं। ऐसी ही स्थिति आगामी 29 नवंबर को हो रही है। अमेरिकी  एजेंसी नासा ने पता लगाया है कि एक विशालकाय उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे ऊंची दुबई की मशहूर बिल्डिंग बुर्ज खलिफा जितना बड़ा है। यह उल्कापिंड मिसाइल से कई गुना तेज गति से बढ़ रहा है, लेकिन इस बात की जरा भी आशंका नहीं है कि यह धरती से टकराएगा। नासा के मुताबिक, 29 नंवबर की रात यह उल्कापिंड धरती से कुछ हजार किमी दूर से गुजरेगा। अभी इसकी गति 90000 किमी प्रति घंटा है।नासा लंबे समय से इस उल्कापिंड पर नजर रखे हुए है। इसका आकार 820 मीटर है, जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829 मीटर है। मिसाइल की औसत गति 4000 किमी प्रति घंटा होती है। वहीं बंदूक की गोली साढ़े चार हजार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। इस लिहाज से इस उल्कापिंड की गति बहुत अधिक है। नासा ने इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रखा है यानी यह धरती के करीब से जरूर गुजरेगा, लेकिन टकराने की आशंका नहीं है। इस तरह खगोलशास्त्रियों ने एक बार फिर राहत की सांस ली है।
 

सम्बंधित ख़बरें