21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात होगी 

21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात होगी 

भोपाल [ महामीडिया]  सूरज के ढलते ही पश्चिमी आसमान में रिंग वाला सुंदर ग्रह सेटर्न (शनि) और सबसे विशाल ग्रह जुपिटर (गुरु) को जोड़ी बनाते हुए देखा जा सकता है। हर शाम को यह नजदीकियां बढ़ती नजर आएंगी। 21 दिसंबर को इस साल की सबसे लंबी रात होगी, तब ये दोनों ग्रह 0.1 डिग्री की दूरी पर एक दूसरे में मिलते से दिखेंगे। वैसे दोनों ग्रहों की नजदीकियों को आप आज शाम से ही आकाश में देख सकते हैं।दो बड़े ग्रहों के पास दिखने की यह खगोलीय घटना ग्रेट कंजक्शन कहलाती है। पूर्णिमा का चंद्रमा जितना बड़ा दिखता है, उसका पांचवा भाग ही उनके बीच की दूरी रह जाएगी। सारिका ने आगे बताया कि गैलीलियो द्वारा उसका पहला टेलिस्कोप बनाए जाने के 14 साल बाद 1623 में ये दोनों ग्रह इतने नजदीक आए थे, उसके बाद इतना नजदीकी कंजक्शन (युति) अब दिखने जा रहा है। भविष्य में इतनी नजदीकियां 15 मार्च 2080 को होने वाले कंजक्शन में देखी जा सकेंगी।रमंडल का पांचवा ग्रह जुपिटर और छठवां ग्रह सेटर्न निरंतर सूर्य की परिक्रमा करते रहते है। जुपिटर की एक परिक्रमा लगभग 11.86 साल में हो पाती है तो सेटर्न को एक चक्‍कर पूरा करने में लगभग 29.5 साल लग जाते हैं। परिक्रमा समय के इस अंतर के कारण लगभग हर 19.6 साल में ये दोनों ग्रह आकाश में साथ दिखने लगते हैं, जिसे ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें