
29 नवंबर को उल्कापिंड धरती के पास से गुजरेगा
नई दिल्ली (महामीडिया) दुनिया साल 2020 समाप्त होने से पहले एक बड़े उल्कापिंड के गुजरने की साक्षी बनेगी। एक उल्कापिंड के पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और ये कोई छोटा-मोटा उल्कापिंड नहीं बल्कि इसका साइज 0.51 किलोमीटर है। जोकि, दुनिया की सबसे लंबी बिल्डिंग दुबई की बुर्ज खलीफा जितना है। पृथ्वी के 4,302,775 किमी पास के गुजरने वाला है। नासा ने ने बताया है कि 153201 2000 WO107 नाम का ये उल्कापिंड 29 नवंबर यानि रविवार को 1:08बजे के आसपास धरती के पास से गुजरेगा। ये उल्कापिंड 56 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेस में ट्रैवल कर रहा है। इस उल्कापिंड का साइज 370 मीटर और 820 मीटर के आसपास बताया जा रहा है।