आज पौष अमावस्या 

आज पौष अमावस्या 

भोपाल [ महामीडिया] हिंदू धर्म में पौष अमावस्या का काफी अधिक महत्व है। ये साल की आखिरी अमावस्या मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं। अमावस्या तिथि के दिन स्नान दान के साथ पितरों का तर्पण, पिंडदान के साथ भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु का पूजा करने का विधान है। साल की आखिरी अमावस्या में कई खास योग बन रहे हैं। साल की आखिरी अमावस्या शुक्रवार को मनाई जा रही है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 22 दिसंबर,  गुरुवार को शाम 07 बजकर 13 मिनट आरंभ हो रही है जो अगले दिन 23 दिसंबर, शुक्रवार को शाम 03 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसलिए इस साल पौष अमावस्या 23 दिसंबर को है।
चर-सामान्य- सुबह 07:11 बजे से सुबह 08:28 बजे तक
लाभ-उन्नति - सुबह 08:28 बजे से सुबह 09:45 बजे तक और
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 09:45 बजे से 11:03 बजे तक
गंड योग- सुबह से लेकर दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक

सम्बंधित ख़बरें