हॉकी विश्व कप में आज भारत का मुकाबला वेल्स से होगा

हॉकी विश्व कप में आज भारत का मुकाबला वेल्स से होगा

नई दिल्ली [ महामीडिया ] हॉकी विश्व कप में आज भारत का सामना वेल्स से होगा। भारतीय टीम 2 मैचों से 4 पॉइंट लेकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की होड़ में कायम है। वहीं, वेल्स की टीम इससे पहले लगातार दो मैच हारकर नॉकआउट की रेस से बाहर होने के करीब है। इसके बावजूद वेल्स का इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करना ही अपने आप में एक बड़ी सक्सेस स्टोरी बन गई है।कारण यह है कि वेल्स की टीम ज्यादातर उन खिलाड़ियों से मिलकर बनी है जिनके लिए हॉकी खेलना जीवन चलाने का उपाय नहीं है। इस टीम में कोई साइंटिस्ट है, तो कोई इंजीनियर। कुछ स्कूल टीचर्स भी टीम का हिस्सा हैं। यानी ज्यादातर खिलाड़ी जॉब करते हैं और पार्टटाइम हॉकी खेलते हैं। इन सबने अपने जुनून और हुनर से टीम को वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई तो करा दिया था, लेकिन भारत आने के लिए टीम के पास पैसे नहीं थे। इन्होंने अपने पैसे मिलाकर और चंदा जुटाकर वेल्स से भुवनेश्वर तक का सफर तय किया है।

सम्बंधित ख़बरें