नवीनतम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच कल
भोपाल [महामीडिया] भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को नवी मुंबई के पाटिल स्टेडियम पर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार दुनिया एक नई टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखेगी। टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस को मौसम की चिंता सताई जा रही है। नवी मुंबई में मैच के दिन बारिश होने की प्रबल संभावना है। महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और अन्य आस-पास के क्षेत्रों में बारिश या आंधी-तूफान की उम्मीद बनी हुई है।