डब्ल्यूपीएल: मुंबई में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जायंट्स से

डब्ल्यूपीएल: मुंबई में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जायंट्स से

मुंबई (महामीडिया):  मुंबई में महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। यह मैच मुंबई में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल डेल्ही कैपिटल्स ने रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 151 के लक्ष्य को दिल्ली की टीम ने दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। डेल्ही कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाए। एलिसे पेरी ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। डेल्ही कैपिटल्स की तरफ से शिखा पांडे ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

सम्बंधित ख़बरें