ओलम्पिक में आज 3 मेडल इवेंट में उतरेंगे भारतीय

ओलम्पिक में आज 3 मेडल इवेंट में उतरेंगे भारतीय

नई दिल्ली [ महामीडिया] पेरिस ओलम्पिक में आज 3 मेडल इवेंट में उतरेंगे भारतीय। भारतीय हॉकी टीम बेल्जियम से खेलेगी ।  पेरिस ओलिंपिक में गुरुवार को राइफल शूटर स्वप्निल कुसले भारत की मेडल होप होंगे। वे 50मी. राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी का फाइनल खेलेंगे। भारत के लिए छठे दिन की शुरुआत एथलेटिक्स के खेल से होने वाली है।  11 बजे से पुरुष 20 किमी रेस वॉक में भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह, परमजीत सिंह और विकास सिंह हिस्सा लेने वाले हैं। इसका मेडल मैच भी आज ही होना है, इसलिए अगर वो इस इवेंट में आगे के लिए क्वालिफाई करते हैं, तो उनके पास मेडल जीतने का सुनहरा मौका होगा।  उन दोनों के अलावा प्रियंका गोस्वामी भी एक मेडल हासिल कर सकती हैं, क्योंकि वो इस खेल के महिला इवेंट में हिस्सा लेंगी, जो दोपहर 12.50 बजे आयोजित होगा।  एथलेटिक्स के बाद स्वप्निल कुसाले के पास भारत के लिए मेडल जीतने का मौका होगा।  वो पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस के फाइनल में भाग लेंगे, जो दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा । पेरिस ओलिंपिक में आज 18 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। इनमें भारत 3 में दावेदारी पेश करेगा। आज स्विंमिंग और रोइंग में सबसे ज्यादा 4-4 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे।

सम्बंधित ख़बरें