चन्द्रमा पर भी भूकंप के निशान

चन्द्रमा पर भी भूकंप के निशान

नई दिल्ली (महामीडिया):  चंद्रमा के साउथ पोल पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन की मौजूदगी का पता लग चुका है। हाइड्रोजन की खोज जारी है। 23 सितंबर को चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर धरती पर रोज नई जानकारी भेज रहे हैं। 31 अगस्त को इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी (आईएलएसए) पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप की प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है। ये भूकंप 26 अगस्त काे आया था। इसरो ने बताया कि भूकंप के सोर्स की जांच जारी है। इसरो ने सोशल मीडिया पर बताया- चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगा आईएलएसए पेलोड माइक्रो इलेक्ट्रो मेकैनिकल सिस्टम्स (एमईएमएस) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। ये पहली बार है जब चांद की सतह पर ऐसा इंस्ट्रूमेंट भेजा गया है। रोवर और अन्य पेलोड के चलने से चांद पर होने वाने कंपन को इस इंस्ट्रूमेंट ने रिकॉर्ड किया है।
 

सम्बंधित ख़बरें