गगनयान मिशन के लिए बड़ी सफलता

गगनयान मिशन के लिए बड़ी सफलता

नई दिल्ली (महामीडिया) इसरो गगनयान मिशन को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण चल रहा था और आखिरकार वैज्ञानिकों की टीम ने क्रायोजेनिक इंजन का गुणवत्ता परीक्षण सफल तरीके से किया है। अब इस मिशन को और तेजी मिलेगी। हालांकि, अभी इसके लिए और परीक्षण भी किए जाएंगे। इसके साथ इसरो को नया चीफ मिल गया है जिनका नाम एस सोमनाथ बताया जा रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो प्रणोदन परिसर में गगनयान कार्यक्रम के वास्ते 720 सेकंड की अवधि के लिए क्रायोजेनिक इंजन का गुणवत्ता परीक्षण किया जो सफल रहा। बेंगलुरु स्थित एजेंसी ने कहा कि बुधवार को हुआ इंजन का प्रदर्शन परीक्षण के उद्देश्यों के अनुरूप रहा।
 

सम्बंधित ख़बरें