रूस के प्रमुख वैज्ञानिक अलेक्जेंडर का निधन

रूस के प्रमुख वैज्ञानिक अलेक्जेंडर का निधन

भोपाल [ महामीडिया]  ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े रूस के प्रमुख वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें उन्नत मिसाइल तकनीक के विकास के लिए जाना जाता था। उन्होंने जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल समेत कई प्रमुख  प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया था। इसके अलावा उन्होंने ग्रेनिट, वल्कन और बास्टियन जैसे मिसाइल और कोस्टल डिफेंस सिस्टम्स के विकास में भी भूमिका निभाई थी। रूसी वैज्ञानिक का निधन न केवल रूस के अपूर्णीय क्षति है बल्कि भारत के लिए भी झटका है क्योंकि अलेक्जेंडर भारत-रूस के सहयोग से बन रही नेक्स्ट जेनरेशन ब्रह्योस के डेवलपमेंट पर काम कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें