अब मंगल ग्रह पर भी कॉलोनी बसाने की तैयारी 

अब मंगल ग्रह पर भी कॉलोनी बसाने की तैयारी 

भोपाल [ महामीडिया] अभी तक आपने चांद पर जमीन खरीदने और मानव बस्ती बसाने की योजनाओं के बारे में सुना होगा और इस काम के लगे कई प्रोजेक्ट की खबरों के बारे में भी पढ़ा होगा। लेकिन अब खगोल वैज्ञानिक चंद्रमा के बाद मंगल ग्रह पर भी इंसान को बसाने की तैयारी कर रहे हैं और घर बनाने के लिए स्पेशल ईंटें बना ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के खगोल वैज्ञानिकों ने इन खास तरह की ईंटों का निर्माण करने में सफलता हासिल की है वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल ग्रह  की मिट्टी में चंद्रमा से ज्यादा जहरीले तत्व हैं। मंगल की मिट्टी में लौह तत्व की मात्रा आवश्यकता से अधिक होती है। इसके अलावा कई अन्य रासायनिक तत्व भी शामिल हैं। ऐसे में मंगल ग्रह की मिट्टी में बैक्टीरिया के लिए जिंदा रखना एक बड़ी चुनौती साबित हुई।

सम्बंधित ख़बरें