सूरत में सात इंच मूसलाधार बारिश का रिकॉर्ड
भोपाल [ महामीडिया] सूरत और आसपास के जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। पिछले 24 घंटों में जिले में 7 इंच बारिश दर्ज की गई है। सूरत के कई इलाके में जलभराव की हालात हैं और फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। आगामी 24 घंटों के दौरान सूरत और दक्षिण गुजरात में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। सेंट्रल जोन में सबसे ज्यादा 105 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अत्यधिक बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और करंट लगने से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।