इसरो ने चंद्रयान-3 की पहली झलक दिखाई 

इसरो ने चंद्रयान-3 की पहली झलक दिखाई 

नई दिल्ली (महामीडिया) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने भारत के तीसरे चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 की पहली झलक दिखाई है. तीसरा चंद्र मिशन इस साल अगस्त में लॉन्च होने की उम्मीद है और फिलहाल यह असेंबली चरण में है. इसरो ने चंद्रयान-3 की पहली झलक 'स्पेस ऑन व्हील्स' नामक डॉक्यूमेंट्री में दी है.
इसरो की वेबसाइट पर पोस्ट की गई इस डॉक्यूमेंट्री में भारत के 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में लॉन्च किए गए 75 सैटेलाइट्स को दिखाया गया है. इसी डॉक्यूमेंट्री में चंद्रयान-3 के लैंडर को दिखाया गया है जो भारत के चंद्रमा पर उतरने का दूसरा प्रयास है. 
डॉक्यूमेंट्री में इसरो के अन्य मिशन जैसे गगनयान, वीनस ऑर्बिटर और यूएस और भारत का संयुक्त प्रोजेक्ट निसार को भी दिखाया गया है. 
 

सम्बंधित ख़बरें