चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन चुंबक बनाया
भोपाल [ महा मीडिया] चीन ने न्यूक्लियर फ्यूजन के जरिये 582 टन वजन का दुनिया के सबसे बड़े सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन चुंबक बना लिया है और उसका परीक्षण भी कर लिया है।यह उपलब्धि साल 2030 तक फ्यूजन पावर या संलयन की शक्ति से बिजली पैदा करने की चीन की महत्वाकांक्षी योजना में एक अहम पड़ाव है। इसके साथ ही बीजिंग कृत्रिम सूर्य बनाने के और करीब पहुंच गया है हालांकि अभी भी कई बड़ी तकनीकी बाधाएं मौजूद हैं।इस चुंबक को इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा फिजिक्स ने विकसित किया है। यह चुंबक 21 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा है। इसका वजन 582 टन है। यह चुंबक 21 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा और 582 मीट्रिक टन वजनी है। इसका काम लगभग 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले गर्म प्लाज्मा को चुंबकीय पिंजरे में नियंत्रित रखना है।