आसमान में चमकीली चांदनी का नजारा आज

आसमान में चमकीली चांदनी का नजारा आज

भोपाल [महामीडिया] आज का नजारा बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि आज अन्य दिनों से बहुत अधिक बड़ा और बहुत चमकीला चांद नजर आने वाला है। बता दें कि आज कि 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला चांद दिखने वाला है जो उत्साह  का केंद्र बना हुआ है। साफ आसमान में यह दृश्य अत्यंत सुंदर नजर आएगा जिसे आप आसानी से देख सकते हैं। 4 दिसंबर गुरुवार को सुपरमून देखने को मिलेगा। लंदन और एडिनबर्ग जैसे देशों में सुपरमून का नजारा दोपहर और शाम के समय दिखने लगेगा। वहीं भारत में भी इस नजारे को सूर्यास्त के बाद देखा जा सकता है। मगर कुछ जगहों पर आसमान में धूंध और कोहरे की वजह से ये नजारा देखने को नहीं मिलेगा या फिर यूं कहें कि यह नजारा उतना अद्भुत नहीं दिखेगा। दिसंबर की ठंड में दिखने वाला यह सुपरमून लगभग 99.5% चमक के साथ नजर आता है। इस महीने रातें लंबी होती हैं और अंधेरा ज्यादा इसीलिए इसे लॉन्ग नाईट मून भी कहा जाता है। यह चांद अपनी पूरी चमक के साथ आसमान में ऐसे चमकता है जैसे किसी ने रात को चांदी से भर दिया हो।भारत में रात 7 बजे के आसपास बड़ा नारंगी चांद नजर आएगा। सबसे सुंदर नजारा 5 दिसंबर की शाम को दिखेगा। जब सूरज डूबने के एक घंटे बाद चांद निकलेगा। कोलकाता और दिल्ली हर जगह साफ मौसम रहा तो बिना दूरबीन के भी अद्भुत नजारा दिखेगा। जब चांद धरती के सबसे पास (पेरिजी) आता है। उसी दिन पूर्णिमा होती है जिसे सुपरमून कहा जाता है। इस बार चांद धरती से सिर्फ 3,57,000 किमी दूर होगा इसलिए 10 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा। 2025 का यह चौथा सुपरमून है लेकिन नवंबर के बाद दूसरा सबसे बड़ा चांद है। 

सम्बंधित ख़बरें