ब्रिटेन भीषण गर्मी की चपेट में

ब्रिटेन भीषण गर्मी की चपेट में

भोपाल [ महा मीडिया] ब्रिटेन इन दिनों साल की अपनी तीसरी भीषण गर्मी का सामना कर रहा है जिसके कारण कई इलाकों में तापमान 35°C से 36°C तक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी के कारण सरे में 35.5°C तक तापमान दर्ज किया गया है, और मौसम विभाग के अनुसार यह इस साल का सबसे गर्म दौर माना जा रहा है। इस गर्मी के कारण इस साल ब्रिटेन में 8 से अधिक बार तापमान 34°C के पार जा चुका है जिसने 1976 और 2020 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ब्रिटेन सरकार नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्यों के तहत लोगों को प्राकृतिक तरीके अपनाने की सलाह दे रही है और अत्यधिक बिजली की खपत करने वाले एयर कंडीशनर के उपयोग को सीमित करने पर जोर दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें