म.प्र.के 17 मेधावी छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर श्रीहरिकोटा जायेंगे
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र.के सतना जिले के व्यंकट-वन स्कूल के 17 मेधावी छात्रों का चयन इसरो और श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) के शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। 20 अप्रैल से शुरू होने वाली इस यात्रा में 95% से अधिक अंक पाने वाले 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को वैज्ञानिकों से मिलने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक समझ की संस्कृति को बढ़ावा देना है।