केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश प्रारंभ

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश प्रारंभ

नई दिल्ली (महामीडिया) केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2022 शुरू होने का इंतजार कर रहे पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर। देश और विदेशों में स्थित 1248 केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 28 फरवरी से शुरू हो गयी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा संचालित विश्व की सबसे बड़ी विद्यालय श्रृंखला में वर्ष 2022 में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण 21 मार्च 2022 की शाम 7 बजे तक किए जा सकेंगे। वहीं, पंजीकृत छात्रों में से चयनित छात्रों और प्रतिक्षित छात्रों की पहली सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें