भारत में एक वर्षीय ऑनलाइन पीजी डिग्री का मार्ग प्रशस्त

भारत में एक वर्षीय ऑनलाइन पीजी डिग्री का मार्ग प्रशस्त

भोपाल [ महा मीडिया] विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एक निर्णय लिया है । अब विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से भी एक साल का पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम कर सकेंगे। यह निर्णय 24 जुलाई को जारी पुराने नोटिफिकेशन की जगह लागू होगा। नए नियमों के तहत अब वह विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान जिन्हें पहले से ऑनलाइन या ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में दो साल का पोस्टग्रेजुएट कोर्स चलाने की मान्यता मिली हुई है उसी विषय में एक साल का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम भी शुरू कर सकेंगे। यह सुविधा ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत दी गई है। केवल वही संस्थान यह कोर्स शुरू कर सकते हैं जिन्हें पहले से संबंधित दो वर्षीय पीजी कोर्स चलाने की मान्यता प्राप्त है।

  •  

सम्बंधित ख़बरें