स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड ने पृथक राष्ट्र की मांग की
- 2026-09-15
जयपुर [ महा मीडिया] स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड को ब्रिटेन से अलग करने की मांग करने वाली पार्टियों के नेता पहली बार एक साथ बैठे। वेल्स की राजधानी कार्डिफ में हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि इन देशों के लोगों को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार है। तीनों नेताओं ने ब्रिटेन की संसद वेस्टमिंस्टर से कहा कि वह लोगों को आजादी के लिए लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय करने से नहीं रोक सकती। तीनों पार्टियां चाहती हैं कि उनके क्षेत्रों को ब्रिटेन से ज्यादा अधिकार मिलें और आगे चलकर अलग देश बन सकें। आजादी के लिए जनमत संग्रह कब और किस तरह कराया जाए इसे लेकर तीनों पार्टियों की राय अलग-अलग है। यह पहली बार है जब विकेंद्रीकृत क्षेत्रों में ऐसे नेता सत्ता में हैं जो यूके से अलग होने की इच्छा रखते हैं जिससे लंदन की सरकार पर दबाव बढ़ गया है।