
श्रम कानूनों के विरोध में आज भारत बंद
भोपाल [ महामीडिया] आज देशभर में ‘भारत बंद’ का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। हड़ताल का आह्वान देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया गया है, जिसमें किसान संगठनों, ग्रामीण कर्मचारी संघों और सार्वजनिक क्षेत्र के कामगारों का भी समर्थन शामिल है। भारत बंद का मकसद केंद्र सरकार की उन नीतियों का विरोध करना जिन्हें मज़दूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक बताया जा रहा है। यूनियनों का आरोप है कि सरकार श्रम सुधारों की आड़ में मज़दूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही है। हड़ताल और सामूहिक सौदेबाजी जैसे मूलभूत अधिकारों को समाप्त कर रही है और नौकरी की स्थिति को अस्थिर बना रही है।