देश की पहली अंडरवाटर ट्रेन अगले साल शुरू होगी 

देश की पहली अंडरवाटर ट्रेन अगले साल शुरू होगी 

नई दिल्ली [ महामीडिया] देश में अगले साल पहली बार एक ट्रेन नदी के नीचे से होकर गुजरेगी। यह कोलकाता मेट्रो हुगली नदी के नीचे बनाई गई सुरंग से होकर निकलेगी। इस सुरंग की लंबाई 10.8 किमी है। जिसमें 520 मीटर पानी के अंदर सुरंग का हिस्सा है। नदी की नीचे मेट्रो के लिए दो सुरंगे हैं। यात्रियों के लिए यह अलग अनुभव होगा। वे एक मिनट से भी कम समय में करीब आधा किलोमीटर तक पानी के नीचे से होकर गुजरेंगे। चैनल टनल से गुजरने वाली लंदन और पेरिस के बीच यूरोस्टार ट्रेनों की तरह नदी की सुरंगों को बनाया गया है। अप्रैल 2017 में सुरंगों की खुदाई शुरू हुआ। नदी सुरंग में बनाना यह दुनिया भर में दुर्लभ है।

सम्बंधित ख़बरें