प्लैटिनम पर आयात शुल्क दोगुना किया गया
भोपाल [ महामीडिया]
भारत सरकार ने प्लैटिनम पर आयात शुल्क को 6.4% से बढ़ाकर 15.4% कर दिया है जो लगभग दोगुना है। उद्देश्य गैर-जरूरी आयातों को नियंत्रित करना और पश्चिमी एशिया में जारी संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा करना है। प्लैटिनम एक अत्यंत दुर्लभ, कीमती और भारी, चांदी जैसी सफेद रंग की संक्रमण धातु है जिसका प्रतीक 'Pt' और परमाणु संख्या 78 है। इसे "श्वेत धातु" भी कहा जाता है। यह संक्षारण-प्रतिरोधी और टिकाऊ है इसलिए इसका उपयोग आभूषणों, उत्प्रेरकों और इलेक्ट्रॉनिक्स में व्यापक रूप से किया जाता है।