CBSE स्कूलों में तीसरी भाषा भी लागू
शिमला [ महा मीडिया]
सीबीएसई ने छठी क्लास में तीसरी भाषा लागू करने को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने जारी सर्कुलर में सभी स्कूलों को 7 दिन के अंदर इसे लागू करने का निर्देश दिया है। इसे अत्यावश्यक एवं अनिवार्य बताते हुए तुरंत पढ़ाई शुरू करने को कहा गया है। यह नियम 2026-27 सेशन यानी इसी साल से लागू होगा। स्कूलों को अभी से तैयारी और पढ़ाई शुरू करनी होगी। नोटिस में कहा गया है कि स्कूल तीसरी भाषा की पढ़ाई के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध किताबों और सामग्री का इस्तेमाल करें। आधिकारिक टेक्स्ट बुक्स जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूलों को इंतजार नहीं करना है और तुरंत पढ़ाई शुरू करनी होगी। छात्रों को अब कक्षा 6 से 10 तक तीन भाषाएं पढ़नी होंगी।तीन में से दो भाषाएं भारतीय (देशी) होनी चाहिए जबकि तीसरी भाषा कोई भी भारतीय या विदेशी भाषा हो सकती है। सर्कुलर के अनुसार स्कूलों को इसे तुरंत 7 दिनों में शुरू करना है।