म.प्र. विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में ई-विधान लागू नहीं हो पाएगा

म.प्र. विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में ई-विधान लागू नहीं हो पाएगा

भोपाल [महामीडिया] टैबलेट खरीदी में देरी के कारण म.प्र. विधानसभा के मानसून सत्र में ई-विधान नहीं लागू हो पाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शीतकालीन सत्र में मप्र विधानसभा पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ई-विधान लागू होने के बाद पेपरलेस वर्किंग होगी इसलिए विधायकों को सदन संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन ही मिलेंगे। सदन में उनकी टेबल पर कागज पन्नों की जगह टैब होंगे। विधायकों को भी टैब दिए जाएंगे। इसी को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा। सत्र 8 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। विस सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 9 जुलाई तक ली जाएंगी। अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 17 जुलाई तक प्राप्त की जाएंगी। विस में प्रथम अनुपूरक बजट और 6 विधयेक प्रस्तुत होंगे। विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र से सदन की कार्यवाही ऑनलाइन संचालित करने की तैयारियां की थीं लेकिन उसकी यह कवायद पूरी होती नहीं दिख रही है। सदन के अंदर विधायकों की टेबल पर टैबलेट नहीं लग पाने के कारण मानसून सत्र में विधानसभा की कार्यवाही ऑनलाइन संचालित नहीं हो पाएगी, बल्कि सदनकी कार्यवाही पूर्व की तरह मैनुअली संचालित होगी।

सम्बंधित ख़बरें