दो साल बाद भारत की जनगणना पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म से होगी

दो साल बाद भारत की जनगणना पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म से होगी

मुंबई [महामीडिया] देश में 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना ऑनलाइन होगी। जनगणना महापंजीयक कार्यालय के अनुसार जातीय गिनती और जनगणना पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म से होगी। इसके लिए विशेष वेब पोर्टल शुरू होगा। इस पर नागरिक खुद जानकारी भर सकते हैं। यह पहली बार होगा जब लोग खुद से वेबसाइट पर जाकर जनगणना में हिस्सा ले सकेंगे। जनगणना विभाग के अनुसार, डिजिटल जनगणना एक बड़ा बदलाव है। यह जनगणना के काम को आधुनिक बनाएगा। पहली बार डेटा लेने और उसे सीधे सर्वर पर भेजने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। इससे जनगणना के नतीजे जल्दी मिल जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें