
शेयर बाजार में आज भारी गिरावट रही
मुंबई [महामीडिया] 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 370 अंक की गिरावट लेकर 82,820 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 82,442.25 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 689.81 अंक या 0.83 फीसदी की गिरावट लेकर 82,500.47 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 23 कंपनियों के शेयर लाल जबकि केवल 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।इसी तरह नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी आज गिरावट में खुला। आईटी इंडेक्स में गिरावट के चलते यह 205.40 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट लेकर 25,149.85 पर बंद हुआ।