पेरू बस हादसे में 25 लोग मरे

पेरू बस हादसे में 25 लोग मरे

नई दिल्ली [ महामीडिया]  साउथ अमेरिका के पेरू में सोमवार को खाई में बस गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना उत्तरी पेरू में हुई।  बस लगभग 200 मीटर (लगभग 650 फीट) गहरी खाई में गिरी। नीचे नदी थी। कई यात्री इसमें बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लोकल प्रशासन ने इलाके में 48 घंटे के शोक की घोषणा की है। वहीं अधिकारी हादसे की वजह की जांच कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें