हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी

भोपाल [ महामीडिया] तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही  लू के प्रकरणों के उपचार के लिए अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। हीट स्ट्रोक के प्रारंभिक प्रबंधन के लिए सभी संस्थाओं में ओ आर एस कॉर्नर बनाए गए हैं। उल्टी, दस्त, बुखार के प्रबंधन और उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं स्वास्थ्य केंद्रों में सुनिश्चित की गई हैं। बता दें कि हीट स्ट्रोक होने पर शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है। यह स्थिति धीरे-धीरे हो सकती है या एकाएक भी आ सकती है। जटिल अवस्था होने पर किडनी काम करना बंद कर सकती है। लू लगने पर अगर तुरंत उपचार न किया जाए तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

 

सम्बंधित ख़बरें