म. प्र. के नौसेना प्रमुख त्रिपाठी का एक परिचय

म. प्र. के नौसेना प्रमुख त्रिपाठी का एक परिचय

भोपाल [ महामीडिया ]  मध्य प्रदेश के दो जिले रीवा और सतना गौरवान्वित हैं कि उनका लाल दिनेश कुमार त्रिपाठी आज देश की नौसेना का प्रमुख बन गया। सतना जिले के रामपुर बाघेलान के महुडर गांव में 15 मई 1964 को सामान्य ब्राह्मण परिवार में जन्मे नए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने रीवा के सैनिक स्कूल के सतपुड़ा हाउस में रहकर पढ़ाई की थी। पिता मुनि प्रसाद तिवारी स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे, जबकि मां रजनी तिवारी गृहिणी हैं, जो बेटे के साथ ही रहती हैं। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े दिनेश कुमार त्रिपाठी की पांचवीं तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में ही हुई। वर्ष 1973 में उन्हें रीवा के सैनिक स्कूल में दाखिला मिला। वर्ष 1981 में यहां से निकले तो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडगवासला, पुणे, महाराष्ट्र में प्रवेश लिया। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अपने गांव से बेहद प्यार है और समय-समय पर वे यहां आते रहते हैं। यहां इनके परिवार का मकान है। हालांकि, परिवार के लोग रीवा में रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें