ओडिशा में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या सात हुई

ओडिशा में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या सात हुई

भुवनेश्वर [महामीडिया]: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी से पांच और शवों के मिलने के साथ ही नौका पलटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर सात हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम नाव पलटने के तुरंत बाद तलाश अभियान शुरू करने वाले ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल तथा अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने महानदी से पांच और शव बरामद किए हैं।
 

सम्बंधित ख़बरें