परिवहन पोर्टल ठप्प होने से सुविधाएँ प्रभावित

परिवहन पोर्टल ठप्प होने से सुविधाएँ प्रभावित

 मुंबई [ महामीडिया] परिवहन विभाग ने अपनी सभी सेवाओं के आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन यह सुविधा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। विभाग का पोर्टल दिन में कई बार ठप हो जाता है, इस वजह से आवेदकों को परेशान हाेना पड़ रहा है। विगत पांच दिन से भी परिवहन विभाग का पोर्टल अटक रहा है। सबसे अधिक सारथी पोर्टल परेशानी दे रहा है। इस वजह से लाइसेंस के काम प्रभावित हो रहे है। विगत पांच दिन से सारथी पोर्टल ठप है और वाहन पोर्टल भी धीमा चल रहा है।इससे लाइसेंस जैसे काम नहीं हो पा रहे।

सम्बंधित ख़बरें