अन्तरर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस आज

अन्तरर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस आज

भोपाल [ महामीडिया] अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल 01 मई को मनाया जाता है। इस दिन को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे- कामगार दिवस, श्रम दिवस, श्रमिक दिवस और मई दिवस। इस दिन को एक बेहद खास मकसद के साथ मनाया जाता है और वह है श्रमिकों के योगदान की सराहना करना और लोगों को उनकी परिस्थिति और समस्याओं के बारे में जागरूक करना। इस दिन के जरिए लोगों को श्रमिकों के प्रति संवेदनशील बनाने और देश निर्माण में उनकी अहम भूमिका के बारे में सजग करने की कोशिश की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें