सयुंक्त राष्ट्र में बुलंद भारत की बुलंद तस्वीरें

सयुंक्त राष्ट्र में बुलंद भारत की बुलंद तस्वीरें

 मुंबई [ महामीडिया]  संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के पवित्र हॉल में जब महिला प्रतिनिधियों की बुलंद आवाजें गूंजीं तो यह दिन एक महत्वपूर्ण अवसर के रूपमें चिन्हित किया गया। भारत के पंचायती राज संस्थानों से निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने  कार्यक्रम में छा गईं। इस कार्यक्रम का शीर्षक था भारत में स्थानीय प्रशासन में महिला नेतृत्व'। इसमें महिला प्रतिनिधियों ने अपनी प्रेरणादायक कहानियों और परिवर्तनकारी पहलों से दर्शकों-श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन प्रतिष्ठित महिला पंचायत नेताओं सुप्रिया दास दत्ता, कुनुकु हेमा कुमारी और नीरू यादव ने बाल विवाह से निपटने, शिक्षा को बढ़ावा देने, वित्तीय समावेशन, आजीविका के अवसरों, पर्यावरणीय स्थिरता और खेल जैसी पहलों के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के अपने अभूतपूर्व काम से प्रेरित हैं। उनकी कहानियां एसडीजी को साकार करने में महिला नेतृत्व की दृढ़ता और प्रभाव का उदाहरण हैं।
 न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सचिवालय भवन में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से इस अतिरिक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने सत्ता के विकेंद्रीकरण और प्रत्यक्ष लोकतंत्र के प्रतीक के रूपमें भारत की अनूठी पंचायती राज व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। राजदूत रुचिरा कंबोज ने प्रत्यक्ष लोकतंत्र के एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूपमें पंचायती राज के माध्यम से विकेंद्रीकृत ग्रामीण स्थानीय स्वशासन की भारत की अनूठी व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए संदर्भ स्थापित किया, जो सक्रिय लोगों को भागीदारी निभाने की सुविधा प्रदान करता है।  राजदूत ने महिलाओं से संबंधित मुद्दों को निपटाने पर विशेष ध्यान देने केसाथ सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय नियोजन प्रक्रियाओं केसाथ सावधानीपूर्वक जोड़ने पर जोर दिया। भारत प्रतिनिधि एंड्रिया एम वोज्नार ने कहाकि एसडीजी हासिल करने में दुनिया की सफलता के लिए भारत की सफलता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहाकि अगर भारत सफल होता है तो दुनिया एसडीजी हासिल करने में सफल होती है। उन्होंने पंचायत विकास सूचकांक पर लाए गए ब्रोशर की भी सराहना की।

सम्बंधित ख़बरें