पूर्व कांग्रेस विधायक समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

पूर्व कांग्रेस विधायक समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

भोपाल [महामीडिया]: लोकसभा चुनाव के पहले चरण मतदान के अगले दिन ही प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झगड़ा लगा है। कांग्रेस नेताओं में पार्टी में अपने भविष्‍य को लेकर द्वंद मचा है। यही वजह है कि वे विपक्षी पार्टी का रुख कर रहे हैं, जि‍स‍से भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। 
दरअसल, शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, पार्टी के प्रदेश महासचिव कमल सिंह रघुवंशी समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। 
सीएम डा. मोहन यादव, भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद थे। 
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है, जो लोग देश और प्रदेश की सच्चे मन से सेवा करना चाहते हैं उनका भाजपा में स्वागत है। भाजपा लोकतंत्र की राजनीति करती है। कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान हो चुके हैं। सभी जगह से अनुकूल परिणाम आते दिख रहे हैं। एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। एमपी में छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा।
इस दौरान उन्होंने कमल नाथ पर तंज कसते हुए कहा कि पहली बार बड़े महाराज अपने घर से निकलकर अपने मतदाताओं के बीच हाथ जोड़कर वोट मांगने निकले हैं। उनका छिंदवाड़ा मॉडल कितना खोखला है, सबने देखा है।
शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मप्र कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, शिवपुरी में कांग्रेस के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमित दांतरे, नर्मदापुरम में कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राहुल सिंह सहित 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
 

सम्बंधित ख़बरें