आज जारी होगा लाड़ली बहनों को पैसा

आज जारी होगा लाड़ली बहनों को पैसा

भोपाल  [ महामीडिया]  मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सरकार की ओर से तय तारीख से एक दिन पहले यानी चार मई को ही खाते में पैसे आ जाएंगे। इससे पहले पांच मई के दिन राशि खातों में आनी थी। इस बार लाड़ली बहना के खातों में 12वीं किश्त इस योजना की जमा हो रही है। इस बार 1 करोड़ लाड़ली बहनाओं के खातों में यह राशि जमा होगी। अप्रैल माह की किश्त की राशि के रूप में भी शासन ने  5 अप्रैल को ही जारी किए थे और इस महीने 4 तारीख को ही राशि आ जाएगी। पूर्व में हर महीने की 10 तारीख को यह राशि खातों में जमा कराने का निर्णय लिया गया था। मगर बीते महीनों में समय से पहले ही शासन द्वारा यह राशि जमा कराई जाती रही है। अभी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी यह राशि समय से पहले खातों में जमा हो रही है। शुरुआत में हजार रुपए लाड़ली बहना योजना में जमा कराए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। हालांकि इस योजना में 3 हजार रुपए तक की राशि जमा कराने का भी वायदा किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें