नागपुर में दो लाख मृतकों के नाम वोटरलिस्ट में पाए जाने से हड़कंप 

नागपुर में दो लाख मृतकों के नाम वोटरलिस्ट में पाए जाने से हड़कंप 

भोपाल [ महामीडिया] नागपुर प्रशासन ने जो वोटर लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक नागपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में 22 लाख 23 हजार 281 वोटर हैं। मृतकों व क्षेत्र छोड़ चुके लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का दावा किया गया, लेकिन आज भी करीब 10 फीसदी मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में बने हुए हैं। पोलिंग एजेंट वोटर स्लिप लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं, तो मृतकों के नाम का खुलासा हो रहा है। दो दशक पहले मृत्यु हुए लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में हैं। करीब 10 फीसदी यानी लगभग 2 लाख मृतक अभी भी वोटर बने हुए हैं। 5-10-15 व 20 साल पहले जिनकी मृत्यु हुई है, उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल हैं।
 

सम्बंधित ख़बरें