फिलीपींस एवं बांग्लादेश भीषण गर्मी की चपेट में

फिलीपींस एवं बांग्लादेश भीषण गर्मी की चपेट में

नई दिल्ली  [ महामीडिया]  फिलीपींस में इनदिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी कितनी खतरनाक हैं, कि यहां बांध भी सूखने लगे हैं। फिलिपींस के एक प्रमुख बांध का पानी सूखने के कारण 300 साल पुरानी बस्ती फिर दिखाई दी हैं।दक्षिण पूर्व एशिया के ज्यादातर हिस्सों की तरह फिलिपींस में भी पिछले कई हफ्तों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। तापमान यहां 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इस कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं लोगों को घरों से काम करने की सलाह दी गई है। फिलीपींस के अलावा बांग्लादेश में भी भीषण गर्मी के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। थाईलैंड में जनवरी से अप्रैल तक 30 लोगों की हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो चुकी है। थाईलैंड का कहना है 2023 में तापमान 37 डिग्री थी। लेकिन म्यामांर के बॉर्डर इलाकों के करीब यह 45 डिग्री से ऊपर है।

सम्बंधित ख़बरें