केरल की सभा में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका

केरल की सभा में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका

चलाकुडी [महामीडिया]: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर कानून बनाने में लगी है और ये लोगों की इच्छा के विरुद्ध है।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और उनके साथी नेता घमंड में चूर हैं और भारत के संविधान को बदलने की बात करते हैं जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के खून से लिखा गया था। चलाकुडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बेनी बेहनन के लिए वोट मांगते हुए एक चुनावी रैली में प्रियंका ने कहा कि भाजपा भारत के संविधान को कागज का एक टुकड़ा मानती है।
प्रियंका ने केंद्र पर लद्दाख में कथित चीनी अतिक्रमण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और कहा कि किसानों की आवाज केवल तभी सुनी जाती है जब चुनाव करीब आते हैं।
 

सम्बंधित ख़बरें