असम की पूर्णिमा देवी ग्रीन ऑस्कर से सम्मानित

असम की पूर्णिमा देवी ग्रीन ऑस्कर से सम्मानित

भोपाल [ महामीडिया] असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी पूर्णिमा देवी को दूसरी बार  व्हिटली गोल्ड पुरस्कार, जिसे ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है,मिला है। उन्हें लुप्तप्राय पक्षी, ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क जिसे असमिया भाषा में हरगिला कहा जाता है के संरक्षण और उसके आर्द्रभूमि आवास के संरक्षण प्रयास के लिए सम्मानित किया गया।उन्हें 2017 में भी इस  पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बर्मन ने लंदन, यूनाइटेड किंगडम में रॉयल ज्योग्राफिकल सोसाइटी पुरस्कार समारोह में राजकुमारी ऐनी से ट्रॉफी प्राप्त की। उनके प्रयासों के कारण, असम सरकार ने 7 अक्टूबर 2022 को "हाग्रीला दिवस" ​​​​के रूप में मनाया।बर्मन का लक्ष्य 2030 तक हरगिला पक्षी की वैश्विक आबादी को दोगुना कर 5,000 तक पहुंचाना है। वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से भारत और कंबोडिया में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें