भारत के 19 प्रमुख जिंसों के निर्यात में मात्रात्मक वृद्धि

भारत के 19 प्रमुख जिंसों के निर्यात में मात्रात्मक वृद्धि

नईदिल्ली [ महामीडिया] वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल-फरवरी के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों, कोयला, समुद्री उत्पादों सहित 19 प्रमुख जिंसों के निर्यात में मात्रा के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस अवधि के दौरान मूल्य के हिसाब से इन वस्तुओं के निर्यात में कमी आई है। मूल्य के हिसाब से निर्यात में गिरावट के बावजूद निर्यात की मात्रा बढ़ने से यह संकेत मिलता है कि इन जिंसों की बाजार में मजबूत मांग बनी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 के शुरुआती 11 महीनों में इन उत्पादों का निर्यात मूल्य 102.7 अरब डॉलर रहा है, जबकि इस दौरान भारत के कुल निर्यात का मूल्य 395.43 अरब डॉलर था।

सम्बंधित ख़बरें