शाह ने संविधान में संशोधन की सभी अटकलों को किया खारिज

शाह ने संविधान में संशोधन की सभी अटकलों को किया खारिज

नई दिल्ली  [महामीडिया]: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार आरक्षण नीति में कभी छेड़छाड़ नहीं करेगी। किसी और भी ऐसा नहीं करने देगी। शाह ने यह भी कहा कि सरकार देश से नक्सलवाद को खत्म करने की पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने एक समाचार चैनल से साक्षात्कार में कहा कि हम आरक्षण की नीति को कभी नहीं छूएंगे और न ही किसी और को ऐसा करने देंगे।
गृह मंत्री ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि सरकार संविधान में संशोधन करने की योजना बना रही है। कहा कि अगर हमें संविधान बदलना था तो हम इसे पहले ही कर सकते थे। हमने दस साल तक संसद में बहुमत का दुरुपयोग नहीं किया है। बहुमत का दुरुपयोग करने की आदत कांग्रेस की है, हमारी नहीं।
शाह ने कहा कि भाजपा की प्रतिबद्धताओं में कोई बदलाव नहीं आया है। महिला आरक्षण अधिनियम और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) मोदी सरकार लेकर आई। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे देश की यात्रा की है, हर कोई तीसरी बार पीएम मोदी के लिए वोट करने का इंतजार कर रहा है। कहा कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बार-बार नक्सलियों से हिंसा छोड़ने को कहा है। 90 दिनों में, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने नक्सलवाद से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। हम भारत से माओवाद को खत्म कर देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान नक्सलियों पर कोई लगाम नहीं थी।
 

सम्बंधित ख़बरें