शेयर बाजार 100 से अधिक अंकों की बढ़त पर

शेयर बाजार 100 से अधिक अंकों की बढ़त पर

भोपाल [ महामीडिया]  शेयर बाजार में आज 30 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 30 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले कल यानी 29 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 74,671 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 223 अंक की बढ़त रही। ये 22,643 के स्तर पर बंद हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें