शेयर बाजार में आज भारी गिरावट रही

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट रही

भोपाल [ महामीडिया] भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.14 फीसदी या 845.12 अंक की गिरावट के साथ 73,399.78 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 27 शेयर लाल निशान पर और 3 शेयर हरे निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी सोमवार को 1.10 फीसदी या 246.90 अंक की गिरावट के साथ 22,272.50 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 44 शेयर लाल निशान पर थे।
 

सम्बंधित ख़बरें