कनाडा में खालिस्तानी की हत्या के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार

कनाडा में खालिस्तानी की हत्या के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार

नईदिल्ली [ महामीडिया] कनाडा की पुलिस ने दावा किया है कि उसने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के 3 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। एडमंटन शहर से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी भारतीय हैं।इन पर पुलिस कई महीनों से नजर रखे हुई थी। पुलिस को यकीन है कि इन्हें भारत ने निज्जर को मारने का काम सौंपा था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के नाम करण ब्रार, करणप्रीत सिंह और कमलप्रीत सिंह हैं। तीनों की उम्र 20-30 साल के बीच है।

सम्बंधित ख़बरें