असीरगढ़ किले में मधुमक्खियों के हमले से पच्चीस लोग घायल 

असीरगढ़ किले में मधुमक्खियों के हमले से पच्चीस लोग घायल 

भोपाल [ महामीडिया] बुरहानपुर स्थित असीरगढ़ किले में पिकनिक मनाने गए लोगों की शुक्रवार को जान आफत में फंस गई। जिसके बाद कई लोगों को अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा है। हां लोगों पर शुक्रवार शाम मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। देर शाम एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से 10 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ घायल खंडवा जिले के थे जिन्हें वाहनों से खंडवा ले जाया गया है। मधुमक्खियों के हमले में असीरगढ़ किले के गार्ड भी घायल हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें