अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रवासियों की सराहना की

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रवासियों की सराहना की

नईदिल्ली [ महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा विदेशियों से नफरत के चलते भारत और चीन जैसे देशों का आर्थिक विकास धीमा है। बाइडेन ने ये बात एक चुनावी कैंपेन के दौरान कही। बाइडेन बुधवार को  वॉशिंगटन में अपने इलेक्शन कैंपेन के लिए फंड इकट्टा करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रवासियों की अहमियत पर बोलना शुरू कर दिया ।बाइडेन ने कहा, 'चीन के आर्थिक विकास का प्रदर्शन क्यों खराब है, जापान में समस्या क्यों हो रही है, रूस और भारत में क्यों तेजी से आर्थिक रूप से नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये देश विदेशियों से नफरत करते हैं। ये नहीं चाहते कि प्रवासी इनके देश में जाएं। जबकि प्रवासी हमें मजबूत बनाते हैं।'अमेरिका में साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रवासी वोटरों पर नजर है। ऐसे में प्रवासियों को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बाइडेन ने वॉशिंगटन में ये भी कहा, अमेरिका की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। इसकी एक वजह प्रवासी हैं। प्रवासियों ने हमें मजबूत किया है। बाइडेन ने कहा,' हम प्रवासियों का स्वागत करते हैं।'

 

सम्बंधित ख़बरें